हमारी उपलब्धियाँ उस आध्यात्मिक पद्धति की सत्यता की पुष्टि करती हैं जिसका हम अपने आध्यात्मिक विकास के लिए अनुसरण कर रहे हैं। शिवकालीबोध में हमारी उपलब्धियाँ निम्नलिखित हैं:

1. हम सही मायने में स्वतंत्र और मुक्त हो जाते हैं।
2 .हम अपने अहंकार और आदतों में जकड़े नहीं रहते।
3 हम अपने चेहरे पर चमक और अपनी प्रकृति में परिवर्तन अनुभव करने लगते हैं।
4. हम प्रेममय, करुणामय, सत्यप्रिय, उदार, क्षमाशील, अनुकूलनीय और शांतिप्रिय हो जाते हैं।
5. हम स्वयं के गुरु बन जाते हैं और अपनी कमियों को पहचानकर, उन्हें दूर करने में सक्षम हो जाते हैं।v 6. हमारे स्वास्थ्य अच्छा होने लगता हैं और हम रोगमुक्त जीवन जीने लगते हैं।
7. हम इस पूरे ब्रह्माण्ड को अपने परिवार के रूप में स्वीकार करते हैं और दूसरों के हित के लिए प्रार्थना करने लगते हैं।
8. हम आनंदमय और शांतिपूर्ण मानसिक स्थिति प्राप्त करते हैं।

यदि हमें ऊपर वर्णित उपलब्धियाँ मिल रही हैं या मिल चुकी हैं, तो हम निश्चित ही आध्यात्मिक रूप से प्रगति कर रहे हैं, और हमारी निहित शक्ति अब सक्रिय है। परन्तु अगर हमें यह प्राप्त नहीं हुए, तो आत्‍मविश्‍लेषण करें और अपने आध्यात्मिक गतिरोथ के कारणों को खोजे।

English
× Will love to help you